पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का PM ने रखा नींव पत्थर, पाक आर्मी चीफ के साथ दिखा खालिस्तानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 557 शब्द|📅 28 Nov 2018

करतारपुर (पाकिस्तान)। भारत के बाद पाकिस्तान में भी बुधवार को सीमा के करीब स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल करतारपुर साहिब कॉरिडोर की नींव डाल दी गई।पाक के पीएम इमरान खान ने कॉरिडोर का शिलान्यास किया। समारोह में पाकिस्तान के न्योते पर भारत सरकार के 2 मंत्री हरसिमरत कौर, हरदीप पुरी और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हिस्सा लेने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

पाकिस्तान के करतारपुर में आयोजित समारोह में आतंकी सरगना हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला भी मौजूद था। यही नहीं समारोह के दौरान वह पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा के साथ हाथ मिलाता हुआ भी नजर आया। शिलान्यास कार्यक्रम में एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें जिन्ना से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में सिद्धू ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर आगे बढ़ने के लिए इमरान खान की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद रहे।

पाक सेना प्रमुख के बगल में खड़ा था खालिस्तानी नेता

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का PM ने रखा नींव पत्थर, पाक आर्मी चीफ के साथ दिखा खालिस्तानी

इस समारोह में खालिस्तानी अलगाववादियों की भी मौजूदगी दिखी। आतंकी सरगना हाफिज सईद का सहयोगी और खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल चावला तो पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ खड़ा दिखा। चावला ने बाजवा से हाथ भी मिलाया। गोपाल चावला अपने भारतविरोधी रुख के वजह से जाना जाता है। लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से उसका करीबी रिश्ता है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

यह कॉरिडोर करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा। भारत ने 20 साल पहले इस कॉरिडोर को बनाने का प्रस्ताव दिया था।

बता दें कि भारत सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के कदम की सराहना की है, लेकिन साथ ही साफ किया है कि आतंकवाद पर लगाम तक बातचीत की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। पाकिस्तान ने गलियारे के आधारशिला कार्यक्रम के लिए सिद्धू के साथ-साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को न्योता दिया था। अमरिंदर ने पाकिस्तानकरतारपुर का न्योता ठुकरा दिया।

अमरिंदर ने अपने मंत्री सिद्धू के दौरे से किया किनारा

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान दौरे को निजी दौरा बताया है। कैप्टन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सिद्धू से पाक न्योते पर हामी भरने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। उन्होंने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान जाने का मन बना चुके थे, ऐसे में किसी को उसके ‘निजी दौरे’ से नहीं रोका जा सकता।

करतारपुर में ही गुरु नानकजी ने ली थी अंतिम सांस

करतारपुर में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अंतिम सांस ली थी। करतारपुर साहिब पाकिस्तान में रावी नदी के पार स्थित है और डेरा बाबा नानक से करीब 4 किलोमीटर दूर है। सिख गुरु ने 1522 में इस गुरुद्वारे की स्थापना की थी। करतारपुर गलियारे से भारतीय सिख श्रद्धालु करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीजारहित यात्रा कर सकेंगे। इस गलियारे के 6 महीने के भीतर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। भारत ने इस गलियारे का प्रस्ताव पाकिस्तान को करीब बीस वर्ष पहले दिया था। (साभार-HT)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *