कंपनी बाग में ‘बम’ की खबर से सनसनी, पठानकोट में आर्मी यूनिफॉर्म पहने पांच संदिग्‍ध देखे गए, सर्च जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 29 Nov 2018

डेली संवाद, अमृतसर/पठानकोट

पंजाब के पठानकोट में चक्की दरिया के पास पांच संदिग्ध देखे गए हैं। इन संदिग्‍धों ने आर्मी की यूनिफार्म पहनी हुई थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

हालांकि संभावना जताई जा रही है कि पुलिस के आने से पहले ही संदिग्ध इलाके से निकल गए। बता दें कि वीरवार सुबह ही अमृतसर के कंपनी बाग में बम की सूचना पर पंजाब पुलिस सतर्क हो गई और पुलिस ने कंपनी बाग को खाली कराया। हालांकि वहां चलाए सर्च आॅपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्‍ध नहीं मिला।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

पंजाब के अमृतसर के कंपनी बाग में बम की खबर मिलने से सनसनी फैल गई थी। सुबह तड़के पंजाब पुलिस ने कंपनी बाग को खाली करवा दिया। पुलिस ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया अौर बम का पता लगाने की कोशिश की। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिर भी एहतियात के तौर पर कंपनी बाग के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *