नवजोत सिद्धू, बोले- ‘पाकिस्तान में मेरी हजारों तस्वीरें ली गईं, मुझे नहीं पता कौन है गोपाल चावला’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 29 Nov 2018

डेली संवाद, अमृतसर

पाकिस्‍तान में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्‍यास मौके पर पाकिस्‍तान गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को वाघा बॉर्डर के रास्‍ते भारत आ गए। भारत आने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि दोनों देशों के बीच दुश्‍मनी खत्‍म होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

बता दें कि खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल चावला के साथ सिद्धू की तस्वीरें वायरल होने के बाद देश में राजनीति तेज हो गई है। इस पर जवाब देते हुए सिद्धू ने कहा, “पाकिस्तान में मेरी 5-10 हजार तस्वीरें खींची गईं, मुझे नहीं पता गोपाल चावला कौन है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

नवजोत सिद्धू ने जोर दिया कि दोनों देशों के बीच अब दुश्मनी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ” इंसान चाहे तो पत्थर भी पिघल सकता है। 71 साल का लंबा इंतजार खत्‍म हो रहा ह। ईश्‍वर के रास्‍ते नई शुरुआत हो रही है। नानक के नाम पर दोनों देशों के बीच नई शुरुआत हो रही है।”

करतारपुर में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव 18 सालों तक रहे थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर संभावनाओं का गलियारा है. इस कॉरिडोर से ही पाकिस्‍तान और भारत के बीच शांति लाई जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *