केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री को बताया पाकिस्तान का एजैंट, पढ़ें सिद्धू क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 29 Nov 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान से लौटकर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री और कांग्रेसी नेता नवजोज सिंह सिद्धू को सीधे तौर पर पाकिस्तानी एजेंट बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की बहू और अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिद्धू उस जनरल से गले मिलते हैं जो हमारे लोगों को मारता है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान में तीन दिन तक समय बिताया है। यही नहीं उनकी आतंकी के साथ उनकी आई फोटो को पूरी दुनिया देख रही है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने उपर लगे आरोपो का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पाकस्तान में मेरी करीब 5-10 हजार फोटों खिंची गई है। और वहां आने वाले सभी लोगों के साथ मेरी तस्वीर ली गई है। मैं नहीं जानता हूं कि गोपाल चावला कौन है?

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सिद्धू की एक फोटो खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ बैठे होने की सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू सूर्खियों में आ गए हैं। हरसिमरत ने कहा कि पाकिस्तान जाकर सिद्धू उनके एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी को सीधेतौर पर स्टैंड लेने के लिए कहा है और सीधे तौर पर सिद्धू को उनके पद से बर्खास्त कर देने की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *