पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उदयपुर में कहा कि सिर्फ मोदी ही नहीं बल्कि मनमोहन सिंह ने भी प्रधानमंत्री रहते हुए तीन बार विदेशी जमीं पर सर्जिकल स्ट्राइक के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस कार्रवाई का श्रेय लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार में बदल दिया, जबकि यह शुद्ध रूप से सेना का फैसला था। राहुल गांधी ने यहां प्रोफेशनल्स के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘क्या आपको पता है कि पीएम मोदी की तरह, मनमोहन सिंह ने भी तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक करवाई?. सेना पीएम मनमोहन सिंह के पास आई और कहा कि वे पाकिस्तान ने जो कुछ किया है, उसके मुंहतोड़ जवाब देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किन्हीं खास वजहों से इस बात को सीक्रेट भी रखना चाहते हैं।’
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
राहुल ने आगे कहा, “असल में पीएम मोदी सेना के अधिकार क्षेत्र में चले गए और उनकी सर्जिकल स्ट्राइक को आकार दिया। उन्होंने, इस सर्जिकल स्ट्राइक को एक राजनीतिक हथियार बना दिया जबकि असल में यह सेना का फैसला था।’
राहुल ने कहा कि असल में सेना की पसंद ये होती कि इस बारे में किसी को पता न चले। जबकि पीएम मोदी ने ये नहीं किया। उस वक्त उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे थे तो पीएम मोदी ने हार के डर से सेना की कार्रवाई को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया, ताकि चुनाव जीत सकें।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








