पंजाब में पंचायती चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें चुनाव को लेकर क्या बोले कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 01 Dec 2018

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने आज कहा कि राज्य सरकार इस महीने के अंत से पहले-पहले पंचायती चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज यहां सैंट एंथनी हाई स्कूल के समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इन चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है और यह चुनाव 31 दिसंबर से पहले-पहले होंगे।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जरुरी प्रशासकीय प्रबंध कर लिए गए हैं। हालांकि चुनाव के प्रोग्राम से संबंधित घोषणा राज्य चुनाव कमीशन की तरफ से किया जायेगा परन्तु राज्य सरकार इस चुनाव को सही और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य के बच्चों को उचित शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध हैं जिस के लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। इस मिशन की पूर्ति के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ा जायेगा और पंजाब के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाई जायेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *