‘फंस गए गुरु’: संकट में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अपनी ही सरकार के 3 मंत्रियों ने मांगा इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 565 शब्द|📅 02 Dec 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के तीन मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर शनिवार को कैबिनेट से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह मुद्दा उठने की संभावना है। बता दें कि यह सारा विवाद करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिद्धू के पाकिस्तान जाने के बाद से पैदा हुआ है।

यह विवाद तब और गहरा गया जब सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से पहले आप तथ्यों को सही कर लें. राहुल गांधी ने मुझसे पाकिस्तान जाने को कभी नहीं कहा. पूरी दुनिया जानती है कि मैं (पाकिस्तानी) प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी न्यौते पर पाकिस्तान गया।

एक दिन पहले हैदराबाद में सिद्धू से जब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बगैर पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने अमरिंदर का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि ‘राहुल गांधी मेरे ‘कप्तान’ हैं. उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा. राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं।

इन मंत्रियों ने मांगा इस्तीफा

हैदराबाद में दिए बयान को लेकर सिद्धू पर ग्रामीण एवं विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राजस्व और पुनर्वास मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने हमला किया है।

सोढ़ी ने कहा कि इस मुद्दे पर दूसरे मंत्री भी अमरिंदर सिंह के साथ हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने जिन मंत्रियों से बातचीत की, वे अरुणा चौधरी और साधु सिंह धरमसोत हैं. हम सभी सीएम अमरिंदर के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

वहीं मंत्री बाजवा ने कहा, ‘अगर सिद्धू सीएम अमरिंदर सिंह को अपना कप्तान नहीं मानते तो उन्हें नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए और राहुल गांधी उन्हें जो भी काम कहें, वही करना चाहिए। साथ ही बाजवा ने मांग की कि सिद्धू को मुख्यमंत्री से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें कैप्टन साहब को पंजाब में अपने नेता के तौर पर स्वीकार करना होगा।

मंत्री सरकारिया ने सिद्धू की भाषा को ‘आपत्तिजनक’ करार देते हुए कहा, ‘राहुल गांधी हमारे नेता हैं और वह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. पंजाब में सरकार के लीडर अमरिंदर सिंह हैं जो राज्य के हमारे कैप्टन हैं और हम सभी उनके नेतृत्व में टीम की तरह काम करते हैं. अगर सिद्धू या किसी अन्य को इससे समस्या है और वह उनके नेतृत्व में काम नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

गौरतलब है कि पाकिस्तान से लौटने के बाद से ही सिद्धू लगातार विवादों में हैं. इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि सिद्धू से पंजाब कैबिनेट के 10 मंत्री खफा हैं. सिद्धू के खिलाफ इनकी नाराजगी इतनी बढ़ चुकी है कि राज्य की अगली कैबिनेट मीटिंग में ये मंत्री सिद्धू को कैबिनेट से हटाने की मांग करेंगे।

हालांकि, पंजाब कैबिनेट की अगली बैठक 3 दिसंबर को होने वाली है. लेकिन आज 3 मंत्रियों के सिद्धू से इस्तीफे की मांग करने की पुष्ट‍ि हो गई है. दूसरी तरफ जानकारी ये भी आ रही है कि कैप्टन कैबिनेट के 10 मंत्री सिद्धू का इस्तीफा मांग सकते हैं। (credit-aajtak)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *