पहले बेहोश करता, फिर हस्तमैथुन करते-करते घोंट देता गला, 90 हत्या करने वाले सीरियल किलर ने कबूला जुर्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 02 Dec 2018

कैलिफोर्निया। अमेरिका में 78 साल के एक बुजुर्ग को तीन महिलाओं की हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई है। एफबीआई का कहना है कि दोषी शख्स ने हाल ही में 1970 से 2005 के बीच 90 लोगों की हत्या करने का जुर्म भी कबूला था। सीरियल किलर पहले बेहोश करता, फिर हस्तमैथुन करते-करते गला घोंट देता।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यदि इनकी पुष्टि हो जाती है तो सैमुअल लिटिल अमेरिका के इतिहास का सबसे खूंखार सीरियल किलर होगा। सैमुअल को सितंबर 2012 में केंटकी से गिरफ्तार किया गया था और कैलिफोर्निया ले जाया गया था।

लॉस एंजेलिस में प्रशासन ने उसके डीएनए को 1987 और 1989 के बीच तीन महिलाओं के कत्ल के दौरान मिले डीएनए से मिलान हो गया। इन तीनों मामलों में पीड़ितों को पीटा गया, उनका गला घोंटा गया और उनके शव को गाड़ दिया गया।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

सैमुअल को इन तीनों हत्याओं के लिए सजा सुनाई गई लेकिन पुलिस उनके डीएनए को एफबीआई के साथ शेयर करना चाहती है ताकि अन्य मामलों में भी जांच की जा सके। सैमुअल ने जिन लोगों की हत्याएं की हैं, उन्हें वे सब याद हैं। इनमें से कई के चेहरे भी उन्हें याद हैं। सैमुअल ने 35 साल में 90 हत्याओं का जुर्म कबूला है। उन्होंने ये हत्याएं देशभर में की हैं, जिनमें से 34 की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *