नवजोत सिद्धू के खिलाफ हुई ‘पंजाब सरकार’, मंत्रियों और विधायकों ने चलाई मुहिम, कहा-‘पंजाब का कैप्टन, साडा कैप्टन’, पढ़ें MLA रिंकू और बेरी ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 03 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़

राहुल गांधी को अपना कैप्टन बताने और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह को सेना का कैप्टन बताने वाले पंजाब के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू हो गई है। पंजाब के सभी मंत्री, विधायक और कांग्रेसी सांसदों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने अपने फेसबुक पेज पर ‘पंजाब दा कैप्टन, साडा कैप्टन’ अभियान चला दिया। चौतरफा घिरे नवजोत सिंह सिद्धू पूरी तरह से बैकफुट पर अब नजर आ रहे हैं।

नवजोत सिद्धू के खिलाफ हुई 'पंजाब सरकार', मंत्रियों और विधायकों ने चलाई मुहिम, कहा-'पंजाब का कैप्टन, साडा कैप्टन', पढ़ें MLA रिंकू और बेरी ने क्या कहा

पंजाब में आज कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर पर हुई। जहां मीटिंग से सिद्धू से नदारद रहे। इस दौरान किसी ने उनकी चर्चा भी नहीं की। वहीं, राजस्थान के झालावाड़ में चुनाव प्रचार के बाद नवजोत सिद्धू ने कहा कि ‘मैली चादर खुले में नहीं धोई जाती, वह (कैप्टन अमरिंदर) पिता समान हैं, मैं उनको प्यार और सम्मान करता हूं, मिलकर मुद्दे सुलझाएंगे’।

नवजोत सिद्धू के खिलाफ हुई 'पंजाब सरकार', मंत्रियों और विधायकों ने चलाई मुहिम, कहा-'पंजाब का कैप्टन, साडा कैप्टन', पढ़ें MLA रिंकू और बेरी ने क्या कहा

पंजाब में मंत्री, विधायक और कांग्रेसी सांसदों ने तो सड़कों पर बोर्ड भी लगा दिया है। लुधियाना, जालंधर समेत अमृतसर में जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें ‘पंजाब का कैप्टन, हमारा कैप्टन’ लिखा गया है। कुल मिलाकर पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री और विधायक ही खिलाफ हो गए हैं। जालंधर के विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी और बावा हैनरी ने अपने फेसबुक पेज पर कैंपेन शुरू की है। बेरी ने कहा है कि उनके और पूरे पंजाब के कैप्टन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह है। 

विधायक सुशील रिंकू ने नवजोत सिद्धू को दिखाया आइना

जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि नगर निगम और नगर कौंसिल का बुरा है। इस विभाग के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार फालतू बयानबाजी कर रहे हैं। स्थानीय निकाय विभाग से हर व्यक्ति जुड़ा है, नगर निगमों में करप्शन बढ़ गया है। सिद्धू से विभाग संभल नहीं रहा है। सिद्धू से इस विभाग को वापस लेकर किसी जिम्मेदार को सौंपा जाए। जिससे शहरी लोगों को कुछ भला हो सके।

सुशील रिंकू ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब भी सत्ता में रहे, उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई, अब जब कांग्रेस ने उन्हें अपनी सरकार में स्थानीय निकाय विभाग जैसा बड़ा मंत्रालय दे दिया तो, वे लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने की बजाए कैप्टन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौंसलरों को एक ढक्कन नहीं मिल रहा है। शहरों का विकास काम बुरी तरह ठप है। लोग परेशान हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *