मुख्य चुनाव आयुक्त से पदमुक्त होते ही ओपी रावत ने काले धन और नोटबंदी पर किए सनसनीखेज खुलासे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 03 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि नोटबंदी के बाद भी चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल नहीं रुका है. रावत ने बताया कि पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार अधिक कालाधन बरामद किया गया है. उन्होंने राजनीतिक दलों की तरफ से खर्च किए जा रहे धन के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई है।

हाल ही में अपने पद से मुक्त हुए ओपी रावत ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि राजनीतिक दलों और उनके फाइनेंसरों को पैसे की कोई कमी नहीं है. इस तरीके से उपयोग किया जाने वाला पैसा आम तौर पर काला धन होता है. जहां तक चुनाव में काले धन के इस्तेमाल की बात है, इसकी कोई जांच नहीं हो पाई है. बता दें कि ओपी रावत के कार्यकाल के दौरान त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं।

पंजाब के सुनील अरोड़ा नए चुनाव आयुक्त

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाला और 2019 लोकसभा चुनाव कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग मांगा. ओ.पी. रावत एक दिन पहले इस पद से रिटायर्ड हुए हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 नवंबर को अरोड़ा को पद पर नियुक्त किया था।

इन राज्यों में कराएंगे चुनाव

सीईसी अरोड़ का कार्यकाल अप्रैल 2021 तक का होगा. इस दौरान उनकी निगरानी में 2019 में आम चुनाव और सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, बिहार, दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव होंगे. अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के रिटायर्ड अफसर हैं. बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति एक सितंबर 2017 को हुई थी।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *