इनोसैंट हाट्र्स में परीक्षा के दबाव पर काबू पाने के लिए वर्कशाप, एक्जाम के प्रैशर से एसे पा सकते हैं निजात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 04 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर

इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्ज़ द्वारा एक वर्कशाप का आयोजन करवाया गया। जिसका विषय था- परीक्षा के दबाव से छुटकारा कैसे पाया जाए। इस वर्कशाप में सहायक प्रोफैसर गगनदीप चीमा मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए। यह वर्कशाप करवाने का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के दिनों में पढ़ाई के बारे योजनाबंदी करने व परीक्षा कैसे दी जाए, इस बारे जागरूक करना था।

सहायक प्रोफैसर गगनदीप चीमा ने बताया विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से निपटने के लिए अपने आप को तैयार कर लेना चाहिए और यह सिर्फ योजनाबंदी करने के साथ ही संभव है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र हल करने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी व कहा कि सबको प्रश्न पत्र क्रम अनुसार ही हल करना चाहिए।

उत्तर लिखने तथा उत्तर को उजागर करने के लिए काले या नीले पैन का प्रयोग करना चाहिए व नया जवाब एक लाईन छोड़ कर शुरू करना चाहिए। शीट के दोनों ओर 3 सैंटीमीटर की खाली जगह छोडऩी चाहिए।

कोई भी चित्र बनाने के लिए पैंसिल का प्रयोग करना चाहिए व हर प्रश्न के साथ चित्र ज़रूर बनाया जाए चाहिए। विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों के उत्तर ज़रूर देने चाहिए। परीक्षा के अंत में यदि समय कम रह जाए तो कोई भी प्रश्न छोडऩा नहीं चाहिए, बल्कि संक्षेप में उसका उत्तर ज़रूर देना चाहिए।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *