ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे भारी सैटेलाइट, 14gbps की स्पीड से मिलेगी इंटरनेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 05 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) आज अब तक का सबसे भारी उपग्रह (सैटेलाइट) GSAT-11 अंतरिक्ष में भेजेगा। इस उपग्रह को दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुयाना स्पेस सेंचर से फ्रांस के एरियन-5 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इसरो का यह अब तक का सबसे ज्यादा वजनी सैटेलाइट है जिसका वजन 5,845 किलोग्राम है।

यूरोपीयन स्पेस ट्रांसपोर्टर Arianespace के मुताबिक यह सैटेलाइट भारतीय समय के अनुसार रात के 2.07am और 3.23am के बीच 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसरो का यह उपग्रह अगर सही सलामत अंतरिक्ष में स्थापित हो जाता है तो 14gbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगी और टेलिकॉम सेक्टर के लिए यह एक वरदान साबित हो सकता है।

आइए, जानते हैं इस GSAT-11 सैटेलाइट की खास बातों को

  • GSAT-11 एक उच्च क्षमता का सैटेलाइट है जो Ku-बैंड और Ka-बैंड फ्रीक्वेंसी में 40 ट्रांसपोंडर्स को एक साथ ले जा सकता है।
  • इस सैटेलाइट की उम्र 15 वर्ष है और इसमें 4 मीटर का सोलर पैनल लगा है जिसकी साइज लगभग एक कमरे के बराबर है।
  • इस सैटेलाइट से 14gbps की स्पीड से डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा।
  • इस सैटेलाइट की मदद से भारतीय उपमहाद्वीप में मल्टी-स्पॉट बीम का कवरेज मिलेगा। जो यूजर्स को Insat/GSAT सैटेलाइट सिस्टम के मुकाबले ज्यादा प्रभाव छोड़ेगा।
  • यह सैटेलाइट नेक्स्ट जेनरेशन ऐप्लीकेशन्स के लिए एक मजबूत प्लेटफार्म तैयार करेगा।

ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी अगले साल तक 100gbps तक पहुंच जाएगी

ISRO के चेयरमैन के सिवान के मुताबिक, ISRO के चारों थ्रो-पुट सैटेलाइट की मदद से देश की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी अगले साल तक 100gbps तक पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि ISRO GSAT-19 और GSAT-29 सैटेलाइट्स को पहले ही लॉन्च कर चुका है।

जबकि GSAT-20 को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। इन चारों सैटेलाइट्स के लॉन्च होने के बाद देश में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी जो देश के ग्रामीण इलाकों को डिजिटल प्लेटफार्म के लिए सशक्त करेगा।

दक्षिण कोरिया में सबसे फास्ट इंटरनेट स्पीड

आपको बता दें कि इस समय दक्षिण कोरिया में सबसे फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलता है। दक्षिण कोरिया में इस समय 28.6mbps की स्पीड से इंटरनेट सेवा दी जाती है। वहीं, भारत का दुनिया में 89वां स्थान है। भारत में इंटरनेट की औसत स्पीड 6.5mbps है।

इसरो के चेयरमैन ने कुछ महीने पहले बताया कि भारत सरकार ने 10,990 करोड़ रुपये का बजट अगले चार साल के स्पेस मिशन के लिए अलॉट किया है। इसरो इन 4 सालों में 50 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है।

https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *