पंजाब में 39 अफसरों के तबादले, तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 523 शब्द|📅 06 Dec 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने आज राजस्व विभाग में तबादले किए। इसमें 13 तहसलीदार और राजस्व अफसर व 26 नायब तहसीलदार शामिल हैं। तबादला आदेश जारी कर कहा गया है कि ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

राजस्व मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया की मंजूरी के बाद प्रशासनिक पक्षों को मुख्य रखते हुए एक जि़ला राजस्व अधिकारी, 13 तहसीलदारों और 26 नायब तहसीलदारों की बदलीयां और तैनातियां की गई हैं जिनमें जि़ला राजस्व अधिकारी अमनपाल सिंह की गुरदासपुर अतिरिक्त प्रभार पठानकोट से बदली गुरदासपुर में की गई है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

तहसीलदारों में से मनजीत सिंह भंडारी की फाजिल्का से श्री मुक्तसर साहिब, विपन शर्मा की श्री मुक्तसर साहिब से गुरू हरसहाए, दर्शन सिंह-2 की जलालाबाद अतिरिक्त प्रभार गुरूहरसहाए से मोड़, शीश पाल की जैतों से मजीठा, सराज अहमद की संगरूर से संगरूर अतिरिक्त प्रभार धूरी, गुरजीत सिंह की धूरी से श्री आनन्दपुर साहिब भेजा है।

हरबंस सिंह की मलोट से बरनाला, बलकरन सिंह की बरनाला से मलोट, तरसेम सिंह की भुलत्थ से दसूहा, लखविन्दर सिंह की दसूहा से भुलत्थ, सीमा सिंह की खडूर साहिब से सुलतानपुर लोधी, गुरमीत सिंह की सुलतानपुर लोधी से खडूर साहिब और जैत कुमार की अबोहर से फाजिल्का में बदली की गई है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

इसी तरह नायब तहसीलदारों में रजिन्दर सिंह की बमियाल से नकोदर, हरमिन्दर सिंह हुन्दल की नकोदर से नेहाल सिंह वाला, धरमिन्दर कुमार की नेहाल सिंह वाला से गड़शंकर, सन्दीप कुमार की गड़शंकर से महतपुर, गुरदीप सिंह की महतपुर से लोहियाँ, मुखत्यार सिंह की लोहियाँ से भादसों, अंकिता अग्रवाल की भादसों से एल.ए.ओ लगाया गया है।

पंजाब राज्य बिजली निगम, पटियाला, गुरप्यार सिंह की धनौला से मुल्लांपुर, तरविन्दर कुमार की मुल्लांपुर से डेहलों, कुलदीप सिंह की डेहलों से धनौला, यादविन्दर सिंह की मक्खू से ज़ीरा अतिरिक्त प्रभार मक्खू, अविनाश चंद्र की ज़ीरा से खुईयां सरवर, नीरज कुमार की खुईयां सरवर से लक्खेवाली, रजिन्दरपाल सिंह की लक्खेवाली से दोदा, चरनजीत कौर की दोदा से गिद्दड़बाहा भेजा गया है।

ये कैसी ‘सख्ती’: मेयर के घर के पास तीन मंजिला अवैध कामर्शियल निर्माण, कांग्रेस के एक बड़े लीडर का हाथ!

जसवीर कौर की बनूड़ से डेराबस्सी, सुखविन्दर वर्मा की डेराबस्सी से बनूड़, मनजीत सिंह की फतेहगड़ चूडिय़ाँ से बमियाल, करनपाल सिंह की अटारी से अजनाला अतिरिक्त प्रभार रमदास, चंदन मोहन की सुलतानपुर लोधी अतिरिक्त प्रभार तलवंडी चौधरियां से तलवंडी चौधरियां, सुखचरन सिंह चन्नी की भगता भाइका से फरीदकोट लगाया गया है।

पुनीत बांसल की रामपुरा फूल से रामपुरा फूल अतिरिक्त प्रभार भगता भाइका, जतिन्दरपाल सिंह की लम्बी से एन.टी. अगरेरियन, फिऱोज़पुर, कमलदीप सिंह गोलडी की मोड़ से बरनाला, जगसीर सिंह की लोपोके से लोपोके अतिरिक्त प्रभार और वरियाम सिंह की बटाला से बटाला अतिरिक्त प्रभार नौशहरा मझ्झा सिंह और फतेहगड़ चूडिय़ाँ में की गई है।

देखें ट्रांसफर लिस्ट

पंजाब में 39 अफसरों के तबादले, तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश, देखें ट्रांसफर लिस्ट

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

पंजाब में 39 अफसरों के तबादले, तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *