17 दिन में 70 रैली के बाद पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ‘बोलती बंद’, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 06 Dec 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

अपनी बेबाक शैली और लाजवाब भाषण के लिए मशहूर पंजाब केे स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। डॉक्‍टराें ने सिद्धू की आवाज को खतरा बताया है। राज्‍य के कई जिले में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करते-करते अपनी आवाज खोने की कगार पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन कंप्लीट रेस्ट की सलाह दी है। बताया जाता है कि डॉक्‍टरों ने कहा है कि अब यदि अधिक बोला तो उनकी आवाज जा सकती है। डॉक्टरों ने उन्हें अब ना बोलने की सलाह दी है. सिद्धू को सलाह दी गई है कि वह अगले 4-5 दिन पूरी तरह से आराम करें।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

बता दें कि पांच राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कुल 70 रैलियों को संबोधित किया है. सिद्धू ने इन रैलियों को मात्र 17 दिनों में संबोधित किया. जिसके कारण उनके गले में दिक्कत हो गई. और अब डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

गौरतलब है कि पहले करतारपुर कॉरिडोर और फिर रैलियों में लगातार विवादित भाषणों से सिद्धू चर्चा में बने रहे. डॉक्टरों ने सिद्धू से कहा कि वह अपनी आवाज खोने की कगार पर थे। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार हेलिकॉप्टर यात्रा करने की वजह से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. सिद्धू पहले से ही एंबोलिज्म का इलाज करवा रहे हैं। (input-aajtak)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *