हाई अलर्ट के बीच जालंधर के पुलिस थाने में अचानक फायरिंग, थाने का गेट बंद, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 07 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

पंजाब पुलिस के असिस्टैंट सब इंस्पैक्टर ने अपने बेटे पर ही अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से पुलिस थाने में गोली दाग दी। थाने में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां दूसरे अफसरों और स्टाफ ने किसी तरह से एएसआई को समझाया। थाने के अंदर गोली चलने से बाहर चाय और अऩ्य दुकानदारों ने समझा कोई हमला हो गया है।

इसे भी पढ़ें : मलाई’ काट रहे एपीजे, एमजीएन समेत इन संस्थानों को शो-कॉज नोटिस, रद्द हो सकती है लीज

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना डिवीजन-एक में तैनात एएसआई सुखराज सिंह के अपने बेटे पर गोली चलाई है। मामला गैर जातीय विवाह से जोड़ा जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि गैर बिरादरी की लड़की से शादी करने पर एएसआई अपने बेटे से नाराज थे। 

पता चला है कि एएसआई के बेटे का किसी गैर बिरादरी की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। बावजूद इसके एएसआई के लड़के ने आज घर वालों की इजाजत के बगैर उक्त लड़की से गैर जातीय विवाह कर लिया।

वाह रे कमिश्नर : मंत्री सिद्धू ने जिस अवैध इमारत को गिरवाया था, उस निर्माण को निगम अफसरों ने कंपलीट करवा दिया!

विवाह करने के बाद लड़का अपने पिता से मिलने थाना-1 पहुंचा। जहां बाप-बेेटे में पहले नोकझोक हुई। नोकझोक इतनी बढ़ गई कि एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से बेटे के ऊपर फायर कर दिया। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। मामले को किसी तरह सभाला गया है। फिलहाल पुलिस अफसर थाने में पहुंच गए हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *