आरोप : जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत, परिवार ने किया प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 173 शब्द|📅 08 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर में फुटबॉल चौक के पास स्थित अरमान अस्पताल में इलाज के बाद मरीज की मौत हो गई। जिसके चलते मरीज के परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। परिवार वालों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख के रहने वाले व्यक्ति को पथरी की शिकायत पर अस्पताल दाखिल करवाया गया था। वहां ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचते ही मरीज की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

परिवार वालों के हंगामे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *