CM अमरिंदर सिंह ने माफी मांगने को बताया सियासी ड्रामा, कहा- बादल पिता-पुत्र नौटंकी कर रहे हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 08 Dec 2018

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बादलों के माफीनामे को धर्म के नाम पर राजनैतिक नाटक बताया

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं की धर्म के नाम पर राजनैतिक नाटक करने के लिए खिल्ली उड़ायी है और अपने पिछले 10 वर्ष के कुशासन के दौरान की गलतियों के लिए पश्चाताप करने के लिए चुनौती दी है।

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने बादल परिवार और अन्य नेताओं और विधायकों की तरफ से सार्वजनिक हिमायत हासिल करने के लिए धर्म के दुरपयोग करने के लिए तीखी आलोचना की है क्योंकि अकाली दल पिछले दो वर्षों के दौरान अपना सार्वजनिक समर्थन पूरी तरह खो चुका है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से अपनी गलतियों को स्वीकृत करने में असफल रहने पर दु:ख प्रकट किया है जबकि वह माफी के लिए अकाल तख्त पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि बादल इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने अपने काल के दौरान कौन सी गलतियां की हैं। परन्तु अभी तक उन्होंने इन गलतियों के लिए माफ नहीं किया।

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को अपने गलत कामों को सार्वजनिक तौर पर मानने की चुनौती

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे साफ़ है कि बादलों की नजऱ आगामी लोक सभा चुनाव पर है और इस मकसद के लिए माफी का नाटक रचा गया है। उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी माफी के प्रति संजीदा हैं तो उनको अपने किये कुकर्मों को स्वीकृत करने के लिए हौंसला दिखाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अकाली नेताओं की कथित माफी की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि यह माफी उस समय माँगी जा रही है जब वह विभिन्न गंभीर और नाजुक मुद्दों के सम्बन्ध में आलोचना के केंद्र में हैं जिनमें बेअदबी और 2015 की पुलिस गोलीबारी की घटना का मामला भी शामिल है। इसके साथ ही डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2007 में धार्मिक बेअदबी के मामले में माफी देने का मुद्दा भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने तीखी आलोचना की है

अकाली दल में तीखी दो -फाड़ और इसके पंजाब के लोगों से पूरी तरह अलग हो जाने का जि़क्र करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बादल अब एक बार फिर अपने छिने हुए आधार को प्राप्त करने के लिए निराशा में राजनैतिक खेल खेल रहे हैं। उनकी तरफ से यह कोशिशें संसदीय मतदान में केवल छह महीने रह जाने से पहले अपना राजनैतिक आधार कायम करने के लिए खेली जा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *