BJP पंजाब प्रधान श्वेत मलिक की माता जी पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बादल, केंद्रीय मंत्री सांपला समेत लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 09 Dec 2018

सिफ्ती इंटरनैशनल में 11 दिसंबर को 3 बजे होगी चौथे की रस्म

डेली संवाद, अमृतसर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक की माता जी स्वः उर्मिल मलिक का लम्बे समय से अस्वस्थ रहने के चलते शनिवार को स्वर्गवास हो गया था। रविवार सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर का दुर्ग्याणा कमेटी के शिवपुरी में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मलिक की इस दुख की घड़ी में हजारों राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक लोगों ने उनके साथ खड़े होकर माता जी को अंतिम विदाई दी। मलिक के श्रेष्ठ भ्राता राजेश मलिक ने माता जी को मुख्य अग्नि दी। इसके साथ ही परिवार के लोगों ने माता जी का अंतिम दर्शन करके माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चौथा व उठाला 11 दिसंबर मंगलवार को सिफ्ती इंटरनैशनल कोर्ट रोड़ 

BJP पंजाब प्रधान श्वेत मलिक की माता जी पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बादल, केंद्रीय मंत्री सांपला समेत लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्वः माता उर्मिल जी का चौथा व उठाला 11 दिसंबर मंगलवार को सिफ्ती इंटरनैशनल कोर्ट रोड़ में शाम 3 से 4 बजे होगा। इस दुख की घड़ी में शोक ग्रस्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता बृज भूषण बेदी, वरिष्ठ प्रचारक रामेश्वर जी, माननीय अशोक प्रभाकर जी, किशोर कांत जी, भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार, विभाग प्रचारक अक्षय कुमार पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

BJP पंजाब प्रधान श्वेत मलिक की माता जी पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बादल, केंद्रीय मंत्री सांपला समेत लोगों ने दी श्रद्धांजलि

महानगर संघ चालक इन्द्रजीत जोशी, विनय जी, राम प्रकाश अरोड़ा, राम प्रकाश चोपड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री परमिंदर ढ़ींडसा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, रजिन्द्र मोहन सिंह छीना, डा. बलदेव राज चावला, जिला भाजपा अध्यक्ष आनन्द शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी, सांसद गुरजीत सिंह ओजला, विधायक राजकुमार वेरका, विधायक सुनील दत्ती, पूर्व मंत्री प्रो. दरबारी लाल, उमेश शारदा, अकाली दल जत्था शहरी के प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का ने श्रद्धांजलि दी।

BJP पंजाब प्रधान श्वेत मलिक की माता जी पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम बादल, केंद्रीय मंत्री सांपला समेत लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बख्शी राम अरोड़ा, केवल कुमार, कांग्रेसी अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, राकेश गिल, सुरेश महाजन, नरिंदर परमार, रीना जेतली, कवर जगदीप सिंह, राजेश हनी, बलदेव राज बग्गा, हरविंदर सिंह संधू, जनार्दन शर्मा, पप्पू महाजन, सलिल कपूर, अलका शर्मा, जरनैल सिंह ढोट, अविनाश शैला, कुमार अमित, संजीव खोसला, गौतम अरोड़ा, राजेश कंधारी, विशाल वधावन, राकेश मदान, रमन शर्मा, राहुल महेश्वरी, राज कुमार जुड्डो आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *