ईंटों से मकान बनाने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, केंद्र सरकार ने उठाया यह कदम, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 10 Dec 2018

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार पर्यावरण अनुकूल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए देश भर में निर्माण परियोजनाओं में पकी हुई ईंटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को निर्देश दिया है कि वह इस बात को देखे कि क्या उसकी निर्माण परियोजनाओं में पकी ईंटों के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है।

मंत्रालय के निर्देश पर सीपीडब्ल्यूडी ने अपने अधिकारियों से इस पर राय मांगी है और 11 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘‘बेकार समान से पर्यावरण अनुकूल ईंट बनाने की अनेक तकनीक मौजूद हैं. पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने सीपीडब्ल्यूडी से कहा है कि वह इस बात को देखे कि क्या उसके निर्माण कार्य में पकी हुई ईंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है’।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

गौरतलब है कि ईंट-भट्ठे से वायु प्रदूषण फैलता है क्योंकि ईंटों के निर्माण में कोयले का इस्तेमाल होता है. इस वर्ष अक्टूबर में उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने एनसीआर राज्यों पर यह सुनिश्चित करने के लिए जोर डाला था कि सभी ईंट-भट्ठों में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा सुझाई गई ‘जिग-जैग’ तकनीक अपनाई जाए. इससे उत्सर्जन 80 प्रतिशत तक कम होगा।

इसी साल अप्रैल में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों पर उस अपील के संबंध में जवाब दाखिल न करने के लिए नाराजगी जाहिर की थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईंट भट्ठों के अवैध परिचालन का नतीजा राष्ट्रीय राजधानी में अत्यधिक वायु और जल प्रदूषण के रूप में सामने आया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *