पुलिस ने फेसबुक पर मोस्ट वॉन्टेड का विज्ञापन निकाला, अपराधी ने किया कमैंट, कहा – 48 घंटे में पहुंच जाऊंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 10 Dec 2018

वॉशिंगटन. यहां के एक अपराधी ने अपने जवाब से पुलिस का दिल जीत लिया। पुलिस ने एंथनी एकर्स (38) को पकड़ने के लिए फेसबुक पर एक ऐड पोस्ट किया था। इसके जवाब में एंथनी ने लिखा कि 48 घंटे में वह पुलिस के पास पहुंच जाएगा। हालांकि यह वादा करने के बाद उसने तीसरी बार में सरेंडर किया।

रिचलैंड पुलिस डिपार्टमेंट अपराधियों को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया पर ऐड निकालती है। इसे वॉन्टेड वेडनेसडे कहा जाता है। ऐड में लिखा- एंथनी एकर्स को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। अगर किसी के पास जानकारी हो तो दिए गए नंबर पर सूचित करें। ऐड पोस्ट करने के बाद पुलिस के पास जवाब आया। व्यक्ति ने लिखा- मैं एंथनी एकर्स हूं। आप नाराज न हों। मैं खुद को सौंपने के लिए तैयार हूं। इस पर पुलिस ने कहा कि अगर तुम्हें लाने के लिए गाड़ी की जरूरत पड़े तो हमें बता सकते हो।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

एंथनी ने लिखा- ऑफर के लिए शुक्रिया। मैं एक महीने के लिए आपके इलाके में रहूंगा। 48 घंटे के अंदर आपके पास पहुंच जाऊंगा। लेकिन 48 घंटे गुजरने के बाद भी एंथनी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। फेसबुक पर एक यूजर ने पूछा- क्या उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया? पुलिस ने कहा- वह नहीं आया।

एंथनी ने माफी मांगते हुए कहा- “डियर रिचलैंड पुलिस डिपार्टमेंट, यह मैं ही हूं। मैं अपना कमिटमेंट निभाता हूं लेकिन इस बार नहीं आ पाया। इसके िलए खेद है। कल लंचटाइम से पहले आपके सामने रहूंगा। आपके पास मुझ पर भरोसा करने का कोई कारण नहीं है। लेकिन मैं कल लंच के पहले नहीं आ पाया तो फोन करके आपसे गाड़ी बुला लू्ंगा।”

यह भी लिखा- “रिचलैंड पुलिस, आपको एडवांस में शुक्रिया, क्योंकि आपने मुझे एक और मौका दिया। मैं जानता हूं कि मैं इसके लायक नहीं हूं।” हालांकि दूसरी बार भी एंथनी पुलिस के पास हाजिर नहीं हुआ। जब दोबारा भी एंथनी पुलिस स्टेशन नहीं आया तो पुलिस ने फिर उसे अपनी गाड़ी से लाने का ऑफर दिया। कहा- वीकेंड आया और चला गया। हमें शुरुआत से ही लग रहा था कि तुम आना ही नहीं चाहते। तुम हमें कभी भी फोन कर सकते हो। हम तुम्हें ले आएंगे।

आखिरकार तीसरी बार एंथनी ने वादा निभाया और 4 दिसंबर को उसने रिचलैंड पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस अफसरों के साथ सेल्फी ली, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा- अपनी स्वीटहार्ट के साथ डेट पर आया हूं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *