डेली संवाद, जालंधर
ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान अख्तर सलमानी ने कहा है कि सलमानी बिरादरी सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा से प्रयत्नशील है। सलमानी बिरादरी इसके साथ ही दहेज विरोधी आंदोलन चला रही है। जिससे समाज को जागरुक किया जा रहा है।
अख्तन सलमानी ने कहा कि सलमानी समाज की शानदार शख्सियत मोहम्मद चांद सलमानी जनरल सेक्रेट्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जालंधर और लुधियाना में शानदार इस्तकबाल किया गया। राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी, पंजाब प्रधान अयूब सलमानी, संगठन मंत्री पंजाब मोहम्मद अकबर सलमानी, पंजाब प्रधान यूथ अयाज सलमानी और जालंधर जिला प्रधान अख्तर सलमानी ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मोहम्मद चांद सलमानी ने कहा कि सलमानी समाज बिरादरी के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहेगा और दहेज विरोधी आंदोलन पंजाब प्रधान योग सलमानी के सहयोग से चलाया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








