महिला पत्रकार की संदिग्ध मौत, इमारत की चौथी मंजिल से गिरने की जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 14 Dec 2018

नोएडा। देश के नामी टेलीविजन न्यूज चैनल में कार्यरत एक महिला एंकर की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पूरा हादसा शुक्रवार तड़के 3:30 बजे का है और जान गंवाने वाली एंकर का नाम राधिका कौशिक है। सोसायटी के गार्ड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली महिला एंकर राधिका नोएडा के सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी के फ्लैट में अकेले रहती थी। साथी एंकर राहुल ने बताया कि तड़के राधिका कौशिक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गई।

जिस दौरान यह हादसा हुआ उनके साथ सीनियर एंकर व साथी राहुल अवस्थी भी थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह बाथरूम में थे। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा, हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई और राजस्थान के जयपुर से परिवार नोएडा आ रहा है।

करीबी दोस्त और साथी एंकर राहुल की मानें तो राधिका कौशिक बृहस्पतिवार शाम से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसका जिक्र भी राधिका ने किया था। साथी एंकर की मानें तो वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, इसका अंदाजा उसे भी नहीं था।

राहुल ने बताया कि राधिका ने परेशान होने के चलते रात को कई बार अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। रात को उसकी परेशानी के चलते वह उसके फ्लैट पर ही रुक गया था, ताकि उसे समझा सके। पुलिस की मानें तो राहुल जब बाथरूम में था, तभी राधिका ने सोसायटी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

राहुल-राधिका में हुई थी बहस

वहीं, पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच सामने आया है कि राधिका और राहुल अवस्थी (एंकर) के बीच नशे की हालत में होने के चलते बहस भी हुई थी। इस बीच राहुल जब बाथरूम में गया तभी राधिका ने बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *