काॅमेडियन कपिल शर्मा से शादी के बाद गिन्नी चतरथ के घरवालों पर आने वाली है ‘आफत’, नगर निगम लेने जा रहा है ये एक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 14 Dec 2018

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

काॅमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के बाद अब कपिल शर्मा के ससुराल पर आफत आने वाली है। ये आफत खुद कपिल के गुरु और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अफसर लाने वाले हैं। मामला गिन्नी के घरवाले यानि कपिल शर्मा के सुसराल का है। नगर नगम इन्हें नोटिस भेजने जा रहा है।

आरोप है कि कपिल शर्मा के सुसर ने रोड पर टैंट गाड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। एक शिकायत पर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने अफसरों से रिपोर्ट तलब की है।

मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसम्बर को हो गई है। कपिल शर्मा अमृतसर के रहने वाले है और गिन्नी जालंधर के हरदेव नगर की रहने वाली है। गिन्नी की घर पिछले करीब एक हफ्ते भर कार्यक्रम होते रहें व इसके लिए उन्होंने अपने घर के बाहर टेंट लगवाये थे और गिन्नी के परिवार ने नगर निगम व जालंधर प्रशासन से टेंट की परमीशन नहीं ली थी।

नगर निगम एक्ट के मुताबिक पब्लिक प्रॉपर्टी पर किसी तरह का टेंट नहीं लगाया जा सकता और ना ही रोड पर किसी तरह की तोड़ फोड़ की जा सकती। इसके उलट कपिल के सुसराल वालों ने न केवल रोड पर करीब नौ दिन कब्ज़ा किया बल्कि टेंट लगा कर रोड भी ख़राब किया।

रोड खराब करना जुर्म, अफसरों से मांगी रिपोर्ट

नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने कहा है कि रोड खराब करना कानूनन अपराध है। रोड पर टैंट लगाने का हमने कोई परमीशन नहीं दिया। बावजूद इसके रोड पर कब्जा कर टैंट लगाए गए। जिससे रोड खराब होने की सूचना है। इसे लेकर बीएंडआर के एसई अश्वनी चौधरी से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, एसई अश्वनी चौधरी ने कहा है कि मौके पर जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *