डेली संवाद, जालंधर
भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि राफेल सौदा पर उच्चतम न्यायालय की क्लीनचिट से मोदी सरकार का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए देशवासियों को गुमराह किया। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य शीर्ष नेतृत्व को सार्वजनिक तौर पर बिना देरी किए माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस को देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सहयोग देना चाहिए
राकेश राठौर ने कहा कि सच की जीत हुई है। कांग्रेस ने राफेल सोदे के बारे में भ्रामक प्रचार करके भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिराने का कुप्रयास किया है। देश की जनता इनके इस झूठ का समुचित जवाब 2019 के चुनावों में अवश्य देगी।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस को देश के सर्वपक्षीय विकास में अपना सहयोग देना चाहिए। विरोध की राजनीति से न तो देश का भला है और न ही कांग्रेस का। कांग्रेस को अपने ऐसे भ्रामक प्रचार की राजनीति छोड़ कर देश हितैषी कार्यो में अपनी शक्ति लगानी चाहिए।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…