1984 के दंगों पर घिरे कमलनाथ, बचाव में उतरी पंजाब सरकार, कैप्टन ने कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 14 Dec 2018

चंडीगढ़। 1984 के दंगों के मामले पर घिरते दिख रहे मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के बचाव में अब पंजाब सरकार उतर आई है। शुक्रवार को पंजाब में कमलनाथ और 1984 के दंगों के संदर्भ में एक प्रस्ताव रखा गया। इसी पर हस्तक्षेप करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कमलनाथ पर लगे आरोपों के बारे में कानून अपना काम कर रहा है।

गौरतलब है कि कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से अकाली दल ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। कमलनाथ पर आरोप है कि 1984 के दंगों के दौरान उन्होंने दिल्ली में भीड़ का नेतृत्व किया और कई सिखों को जिंदा जला दिया था।

कमलनाथ पर आरोप लगने के बाद वह 10 साल तक केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं

पंजाब से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कमलनाथ के बारे में कहा, ‘कमलनाथ पर आरोप लगने के बाद वह 10 साल तक केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा नानावती कमिशन की रिपोर्ट में कमलनाथ के रेफरेंस को इस केस से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।’

बता दें कि कमलनाथ 17 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। 72 साल के कमलनाथ अपने राजनीतिक करियर में पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से 9 बार सांसद रह चुके हैं। वह 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर भी थे। बता दें कि मध्य प्रदेश में सीएम के नाम को लेकर काफी माथापच्ची के बाद गुरुवार देर रात कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कमलनाथ के नाम की घोषणा की गई।

कमलनाथ कांग्रेस के चुनिंदा दिग्गज नेताओं में से हैं जो गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थीं तो उनके छोटे बेटे संजय गांधी के वह बचपन के दोस्त थे। इसी वजह से वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी काफी करीबी माने जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *