छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज; रेस में हैं ये 4 नेता, भूपेश बघेल सबसे आगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 15 Dec 2018

अशोक सिंह भारत
डेली  संवाद, नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शनिवार यानी आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक है. जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश इकाई के चार वरिष्ठ नेताओं- टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की. देव और बघेल इस शीर्ष पद के लिए रेस में आगे बताये जा रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, पार्टी के राज्य प्रभारी पी एल पुनिया के साथ रायपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी जिस दौरान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं. इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन खत्म हो गया।

कौन-कौन हैं दावेदार

  • ताम्रध्‍वज साहू (Tamradhwaj Sahu) : ताम्रध्‍वज साहू कांग्रेस के सांसद हैं. वह पार्टी में ओबीसी चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं. दुर्ग ग्रामीण सीट से साहू इस को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
  • भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel): भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जाने-पहचाने चेहरे हैं. वह पाटन सीट से विधायक हैं और वहां से उनकी जीत तय है. हालांकि उनका नाम सीडी कांड में भी आया था।
  • चरण दास महंत (charan das mahant) : चरणदास महंत सक्ती विधानसभा सीट से जीत तय है. मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं।
  • त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव (TS Singhdeo) :  मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता हैं. टीएस बाबा के नाम से जाने जाते हैं. सरगुजा के राज परिवार से संबंध रखते हैं। (credit-ndtv)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *