सेंट सोल्जर के इंजीनियर्स ने 3D अक्षरों से बनाया ‘आई लव एस.एस.आई.ई.टी’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 15 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर

सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में युवा इंजीनियर्स ने स्टेनलेस स्टील से 3डी अक्षरों प्रोजेक्ट तैयार किया गया। सिविल इंजीनियरिंग के सातवें सैमेस्टर के छात्रों द्वारा स्टेनलेस स्टील से 3डी अक्षरों से “आई लव एस.एस.आई.ई.टी” (सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) बनाया।

सिविल इंजीनियरिंग के सातवें समैस्टर के छात्रों नितिन शर्मा, मोहित गुगनानी, मुनीब अह भट्ट, प्रिया, नवदीप शर्मा, आमिर बशीर, आकाश आदि ने बताया कि प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी और एच.ओ.डी सुमनप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों पर इस मॉडल को 3 माह में तैयार किया गया है और इसे बनाने की कुल लागत 45,000 रुपए रही है।

मॉडल का उद्घाटन ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने किया

इस मॉडल का उद्घाटन ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया गया। जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो-मनहर अरोड़ा, डॉ.गुरप्रीत सिंह, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों द्वारा किया गया। छात्रों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का डिज़ाइन बनाना के लिए ऑटोकैड और 3डी मैक्स सॉफ्टवेयर और अक्षरों को बनाने के लिए 304 ग्रैड की स्टील का इस्तेमाल किया गया है। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट कैंपस की खूबसूरती में अपना एहम रोल अदा करेगा।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि छात्रों को बेहतरीन इंजीनियरिंग बनाने के लिए किताब ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी जरूरी है उसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को इस प्रकार के प्रोजेक्ट दिए जाते है। इसके पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा 20फ़ीट उच्चा साइकिल, मोटरसाइकिल जोड़कर रोबोट, मिग 29 का मॉडल, विंड सोलर एनर्जी, ज़ी.एस.एल.ज़ी राकेट मॉडल, एल.ई.डी डिस्प्ले आदि तैयार किया गया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *