MP, राजस्थान के बाद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ पर भी किया दिलचस्प ट्वीट, CM का दिया संकेत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 16 Dec 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

छतीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चारों दावेदारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एक टीम के तौर पर खेलने वालों की कभी हार नहीं होती. अमेरिकी उद्यमी रीड हॉफमैन के कथन को उद्धृत करते गांधी ने कहा, ”इसके कोई मायने नहीं हैं कि आपकी सोच और रणनीति कितनी उम्दा है, बल्कि अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो आप एक टीम से हमेशा हारेंगे।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत शामिल हैं. बता दें कि इसी तरह राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दावेदारों के साथ राहुल गांधी ने चयन से पहले दार्शनिकों के कथन के साथ फोटो ट्वीट किए थे. लोग तब अंदाजा लगा रहे थे कि राहुल गांधी बाएं खड़े दावेदार को गद्दी सौंपते हैं या फिर दाएं खडे़ दावेदार को सीएम बनाते हैं।

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री, इसके लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. माना जा रहा था कि शनिवार को कांग्रेस सीएम के नाम की घोषणा कर देगी लेकिन एक बार फिर फैसला रविवार के लिए टाल दिया गया. जानकारी क‍े अनुसार रविवार को रायपुर में विधायक दल की बैठक होगी उसके बाद सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने बताया, ‘रविवार को दोपहर 12 बजे एक बैठक होगी. तब हम छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री का नाम बताएंगे. राज्‍यपाल ने हमें 17 दिसंबर शाम 4:30 बजे का समय दिया है शपथग्रहण के लिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *