जालंधर में युवक पर जानलेवा हमला, पहले तलवार से किया वार, फिर गोली मारने की कोशिश की, दुकानदारों ने घेरा तो बदमाश भागे

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 16 Dec 2018

जालंधर के पंजपीर मार्केट में सरेआम गुंडागर्दी

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के पंजपीर बाजार में एक दुकान में अपने दोस्त को हैप्पी बर्थ डे बोलने पहुंचे युवक को तीन युवकों ने पहले तलवार से हमला किया, फिर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदार इकट्ठा हो गए। दुकानदारों को इकट्ठा होते देखकर तीनों बदमाश भाग खड़े हुए।

जख्मी हुए करन सहगल ने बताया कि वह पंजपीर स्थित अपने दोस्त की दुकान पर जन्म दिन की बधाई देने गया था। इतने में पीछे से तीन लड़कों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया। वह बचाव करते दुकान में गिरा। इस दौरान तीन युवकों में एक ने पिस्तौल निकाल कर गोली मारने का प्रयास किया। इतने में दुकानदार इकट्ठा हो गए। दुकानदारों को अपनी तरफ आते देख कर तीनों बदमाश लड़के भाग खड़े हुए।

करन सहगल ने पुलिस थाना-3 में शिकायत की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। करन सहगल ने पारस, तोता और मनु पर आरोप लगाया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *