अगर सच हो गईं नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी तो 2019 में होगी बड़ी तबाही! पढ़ें कहां से शुरू होगा विनाश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 16 Dec 2018

नई दिल्ली। साल 2019 की शुरुआत भयंकर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और भूकंप से होगी। आतंकवाद बढ़ेगा और मानवीय आबादी का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह जाएगा। ऐसी कई भविष्यवाणियां फ्रांसीसी कवि नास्त्रेदमस ने 2019 को लेकर की थीं। उनके अनुसार 2019 में तीसरा विश्वयुद्ध होगा और मानव आबादी को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।

फ्रांस में 16वीं शताब्दी (1503-1566) में जन्मे नास्त्रेदमस ने 400 साल पहले ही आने वाली 20 सदियों की भविष्यवाणियां कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की थी, वे ज्यादातर सटीक साबित हो चुकी हैं। जैसे, ब्रिटिश राजकुमारी डायना की मौत, जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर का उदय, परमाणु बम, द्वितीय विश्व युद्ध और 9/11 के हमले जैसी अनेक सटीक भविष्यवाणियां नास्त्रेदमस पहले कर चुके थे। उन्होंने 2019 के बारे में भी भविष्यवाणी की थी।

कविताओं के जरिए भविष्यवाणी करने वाले नास्त्रेदमस अपने भयानक वक्तव्य के लिए दुनियाभर में आलोचना का शिकार बनते रहे हैं। आज भी विद्वान उनकी आलोचना करने से नहीं रुकते हैं। नास्त्रेदमस के मुताबिक साल 2019 में धरती के लोगों को भयानक दुख झेलना पड़ेगा। उनकी गणना में कहा गया था कि 2019 में शुरू होने वाला दुख 2046 तक बना रहेगा।

यूरोप में बाढ़, अमेरिका में भूकंप की बात

1555 में लिखी किताब ‘लीस प्रॉपर्टीज’ में नास्त्रेदमस ने कहा था कि साल 2019 में पूरी दुनिया का सर्वनाश कर देने वाला युद्ध (विश्व युद्ध 3) शुरू होगा, जो करीब 27 साल तक चलेगा। 942 कविताओं से भरी उस किताब में भविष्य के बारे में लिखा गया है। उसके मुताबिक यूरोप में भयंकर बाढ़ आएगी, जो जमकर तबाही मचाएगी। एक विनाशकारी भूकंप भी आएगा, जो कैलिफोर्निया (अमेरिका) से वैंकुवर (कनाडा) के बीच उभर रहा है। विश्व के मध्य पूर्वी देशों में आतंकवाद और धार्मिक उग्रवाद भी काफी तेजी से बढ़ेगा।

दुनिया खत्म होने की बात झूठ निकली

इन सभी बातों के अलावा नास्त्रेदमस ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि इंसान, जानवारों से बातचीत करने की क्षमता भी विकसित करेंगे। हालांकि, नास्त्रेदमस ने साल 1999 में ही संसार के खात्मे की भविष्यवाणी की थी, जो बिल्कुल गलत साबित हुई। यही कारण है कि की विद्वान नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से नहीं डरने की बातें कहते हैं। (credit-ht)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *