भाजयुमो पंजाब की टीम पहुंची नई दिल्ली, अमित शाह समेत पूनम महाजन ने युवाओं में भरा जोश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 16 Dec 2018

लोकसभा चुनावों के लिए अमित शाह, पूनम महाजन, अरुण जेटली ने युवाओं का मार्गदर्शन किया

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन की अध्यक्षता मे सिविक सैंटर नई दिल्ली स्थित विजय लक्ष्य 2019 पर बैठक सम्पन हुई सम्पन हुई। इस बैठक में देश के सभीे प्रदेश प्रधान महामंत्री व जिला प्रधान पहुंचे। बैठक में पंजाब के युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा के नेतृत्व मे हर जिले से जिला अध्यक्ष व पंजाब युवा भाजपा महामंत्री सलिल कपूर दिल्ली पहुंचे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा मुरलीधर राव, महामंत्री भूपिंदर यादव ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए पूरे देश मे भाजपा युवा मोर्चा को लोकसभा चुनावों से पहले 14 कार्यक्रम दिए हैं। जिसमें से मुख्य कार्यक्रम 2 मार्च को देशभर में हर विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी, युवा सम्मेलन, युवा सांसद, नुक्कड़ नाटक, 18 साल से लेकर 23 साल तक के युवा मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ना जैसे अलग-अलग 14 कार्यक्रम दिए हैं।

जिसको युवा मोर्चा पूरे प्रदेश मे ज़िला युवा मोर्चा प्रधानों के नेतृत्व में हर जिले स्तर पर आयोयित करेगा। इस बैठक के बारे जानकारी देते हुए पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। जो हर घर, हर गली, हर मोहल्ले, हर व्यक्ति तक कांग्रेस के 60 साल के कुशासन फूट डालो राज करो कि नीति एवं मोदी सरकार के 50 महीनों मे देश की जनता के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य एवं देश की व्यवस्था मे हुए हम बदलावों के बारे जागरूक करेगा।

2019 का लोकसभा चुनाव भारत मे युग परिवर्तन का साक्षी बनेगा-सन्नी शर्मा

सन्नी ने बताया इस बार 2019 का लोकसभा चुनाव भारत मे युग परिवर्तन का साक्षी बनेगा है जिसमे भारत के युवा एहम भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर जालंधर से मनीष विज, लुधियाना से तरुण जैन, मोगा से राहुल गर्ग, संगरूर से दिनेश शर्मा, मुक्तसर से जसकरण सिंह, पटियाला देहाती से गौरव जलोटा, रणजीत राणा, आशुतोष तिवारी, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, संजय नारंग, संजीव कुमार, हरजीत सिंह, महावीर शर्मा, सुखविंदर, गौरव गिल उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *