इनोसैंट हाट्र्स में ‘परवरिश का महत्व’ पर सैमीनार, हिमानी सिंह ने दिए टिप्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 17 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन में कक्षा दशम तथा कक्षा ग्याहरवीं के अभिभावकों के लिए सैमीनार आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती हिमानी सिंह ने परवरिश का महत्व समझाते हुए इस दौरान होने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है, इस पर प्रकाश डाला।

आज के समय में माता-पिता अपने बच्चे के साथ सामंजस्य बिठाने में कई बार असहाय महसूस करते हैं, ऐसी परिस्थिति में वे अपने बच्चों के साथ कैसे तालमेल बिठाएं – इसके विषय में उन्हें बताया गया। इस समय की सबसे बड़ी कठिनाई यह है कि माता-पिता अपने बच्चों द्वारा कही बात पर जल्दी से विश्वास कर लेते हैं जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

समय-समय पर अभिभावकों को स्कूल से सम्पर्क बनाए रखना चाहिए। उन्हें यह भी बताया गया कि बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए बच्चे की 75 प्रतिशत स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संप्रेषण कला, उनकी गहन सोच, सृजनात्मकता और उनके भीतर सहकार्य करने की क्षमता का होना अत्यावश्यक है।

माता-पिता को अपने बच्चे की हर गतिविधि पर नकार रखनी चाहिए। तथा ही माता-पिता का आपसी सम्बंधों में इतना सामंजस्य होना चाहिए कि बच्चा उनमें से किसी का भी अनुसित लाभ न उठा पाए। बच्चे को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अभिभावक, अध्यापक व स्वयं बच्चे को प्रयासरत रहना होगा।

डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने अभिभावकों को स्कूल के अध्यापकों के सम्पर्क में रहने के लिए कहा ताकि वे बच्चे की वास्तविकता जान सकें। श्रीमती अंबिका पसरीजा ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *