रैनक बाजार के ‘इकबाल सिंह एंड संस’ क्राकरी का मालिक इंद्रजीत गिरफ्तार, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 16 Dec 2018

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

रैनक बाजार के क्राकरी कारोबारी इकबाल सिंह एंड संस के मालिक इंदरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंदरजीत सिंह ने अपने सगे भाई की पत्नी को मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसे लेकर जगजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी।

थाना 4 के प्रभारी नवीनपाल सिंह के मुताबिक क्रोकरी शोरूम ‘इकबाल सिंह एंड सन्स’ के मालिक इंदरजीत सिंह, उनके पिता इकबाल सिंह, इंद्रजीत की पत्नी गुरमीत कौर, और उसके बेटे आशीष पाल तथा इशविंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सतिंदर कौर की शादी शास्त्री नगर में रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी।

गुरप्रीत का बड़ा भाई इंदरजीत सिंह व उसका परिवार दहेज के लिए लड़की से मारपीट करते थे। जेठ की नीयत खराब थी जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। विरोध करने पर उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा जाता था। आज उनकी बेटी को फिर मारा पीटा और कपड़े फाड़े तथा उसकी वीडियो बनाई।

इस मामले की जांच एसीपी जंग बहादुर ने की और लड़की पर हुए अत्याचार साबित होने पर सभी के खिलाफ धारा 354 लगाई। सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि उसे सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *