पंजाब की इस सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 170 दुकाने जलकर खाक, चारों तरफ दिखा तबाही का मंजर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 18 Dec 2018

जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जीरकपुर में परमार पेट्रोल पंप के बैक साइड पर प्रीत कालोनी स्थित अवैध सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिसमें 170 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सोमवार देर रात यह आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 170 अवैध दुकानें जलकर राख हो गईं। इस हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।

आग लगने के असल कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो जब आग लगी, तब सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर जा चुके थे। आग तब बेकाबू हो गई, जब एक के बाद एक चार घरेलू सिलिंडरों में ब्लास्ट हुआ। आग लगने के करीब 2 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था क्योंकि आग की लपटें जीरकपुर फ्लाई ओवर तक पहुंच रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, प्रीत कालोनी के बाहर लगी कपड़े, जूते के बाजार व सब्जी मंडी में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। यहां पर करीब 60-70 कपड़े व जूतों की फड़ी दुकानें थीं जबकि उनके साथ ही 100 के करीब सब्जी मंडी के तिरपाल से ढकी हुई दुकानें हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ठंड होने के चलते मंडी में कोई व्यक्ति आग जलाकर हाथ सेंक रहा था कि तभी वहां आग भड़क उठी और देखते ही देखते व पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई। फ्लाई ओवर के नीचे सोए लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *