हरियाणा निकाय चुनाव में BJP का परचम, कांग्रेस बहुत पीछे, पूर्व PM के मौसी की पोती जीती, मतगणना जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 19 Dec 2018

चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना जारी है। रोहतक में अभी तक चार वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड एक से कृष्ण सहरावत (कांग्रेस समर्थित), वार्ड दो से सुमन (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी), वार्ड तीन से तिलक राज चौहान (भाजपा), चार से धर्मेंद्र गुलिया (निर्दलीय) जीत चुके हैं।

वार्ड 3 से तिलक राज चौहान 2227 वोटों से जीते। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नवीन को 710 वोट से हराया, उन्हें 1517 वोट मिले। वार्ड दो से सुमन रानी को जीत मिली। सुमन, सांसद राजकुमार सैनी की समर्थित प्रत्याशी हैं।

हिसार में 3 वार्ड की गिनती पूरी हुई। वार्ड 1 में निर्दलीय अनिल जैन टीनू ने भाजपा के दयानंद शर्मा को हराया। वार्ड दो में भाजपा की कविता केडिया ने सुनीता ऐरन को और वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी शालू दीवान ने भाजपा की मंजू खटाना को हराया। वार्ड 5 से बीजेपी की ज्योति महाजन जीती। वार्ड 6 से निर्दलीय उम्मीदवार उमेश खन्ना जीते।

काउंटिंग करते समय अचानक स्क्रीन बन्द हो गई

यमुनानगर में जगाधरी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मेयर पद के लिए 12 और पार्षदों के 126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। कुल 22 वार्ड हैं। मतगणना एक बार प्रभावित हुई। काउंटिंग करते समय अचानक स्क्रीन बन्द हो गई। ऐसा होने से विभिन्न पार्टियों की कार्यकर्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया।

संजय राणा 2834 वोट लेकर वार्ड नंबर 1 में विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदी शशिकांता को 2603 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 2 की सीट बीजेपी के खाते में गई। इस सीट से उम्मीदवार परवीन उर्फ पीनी जीतीं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौसी के लड़के मोहन सिंह की लड़की जीती

यमुनानगर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौसी के लड़के मोहन सिंह की लड़की हरमीत कौर कोहली वार्ड 3 से 234 वोट से जीती। वार्ड 4 की सीट भी कांग्रेस के खाते में गई। यहां से खड़े देवेंद्र ने 4843 वोट हासिल किए।

यमुनानगर वार्ड 5 से भी कांग्रेस के विनय कंबोज उर्फ टिंकू 3103 वोट लेकर जीते। बीजेपी की मीनाक्षी धीमान 2688 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहीं, वही आजाद उम्मीदवार हरविंदर शेट्टी 2212 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

वार्ड 6 से प्रीति जोहर बीजेपी की उम्मीदवार ने 1234 वोटों से जीत हासिल की। ये निवर्तमान पार्षद हैं और इसी वार्ड से नगर निगम की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।

5 वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं

नगर निगम करनाल से अब तक 5 वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड एक से नवीन (भाजपा), वार्ड दो से बलविंदर बराड़ (आजाद), वार्ड 3 से भी मंजीत कौर (आजाद) विजयी घोषित और वार्ड चार से नीलम (आजाद) ने जीत हासिल की है।

वार्ड 5 से जयभगवान कश्यप जीत चुके हैं। वार्ड 6 से बीजेपी की नीलम जीतीं। वार्ड 7 से आजाद सुदर्शन कालडा और वार्ड 8 से बीजेपी की मेघा भंडारी जीती। वार्ड 8 से बीजेपी की उम्मीदवार मेघा भंडारी जीती।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *