पंजाब की इस पार्टी की महिला प्रदेश प्रधान ने की ‘हाथी’ की सवारी, बसपा ज्वाइन करते हुए कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय रिपब्लिकन पार्टी की प्रदेश प्रधान संतोष कुमारी आज बसपा की हाथी पर सवार हो गईं। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा से जुड़ने पर बसपा के पार्टी प्रधान रशपाल राजू और प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह बेनीवाल ने स्वागत किया है।

आज यहां पंजाब प्रेस क्लब में बसपा के प्रदेश प्रभारी रणवीर सिंह बेनीवाल और बसपा के प्रदेश प्रधान रशपाल राजू की मौजूदगी में संतोष कुमारी ने बसपा ज्वाइन कर लिया। इस मौके पर हरद्वारी लाल यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

रशपाल राजू ने कहा कि अकाली दल (टकसाली) के प्रमुख रंजीत सिंह ब्रहमपुरा अगर हमारे साथ आते हैं, तो उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में वे तीसरे मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि तीसरा मोर्चा सुखपाल सिंह खैहरा और सिमरजीत सिंह बैंस की अगुवाई में गठित किया गया है।

संतोष कुमारी ने कहा है कि 2019 में पार्टी की मजबूती के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन भारतीय संविधान की सुरक्षा करना है। क्योंकि देश में भारतीय संविधान को भाजपा और आरएसएस से बड़ा खतरा है। यही परिणाम है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *