जालंधर के ‘राजा’ का चला हंटर, MLA रिंकू के ‘महाराजा’ को किया ढेर, MLA बेरी और हैनरी के ‘कैप्टन’ हैं कायम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 19 Dec 2018

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर
‘पंजाब दा कैप्टन, साडा कैप्टन’ शायद जालंधर के कांग्रेसी मेयर जगदीश राजा और निगम अफसरों को नहीं भाया। वह भी अकेले सुशील रिंकू के हलके वाले ‘साडा कैप्टन’। जिससे नगर निगम के अफसरों ने आनन-फानन में आज वेस्ट हलके में विधायक सुशील रिंकू के साथ लगे ‘साडा कैप्टन’ वाले सभी बोर्ड व होर्डिंग्स हटा दिए। जबकि सैंट्रल हलके और नार्थ हलके के विधायकों के कैप्टन आज भी बोर्ड पर मुस्करा रहे हैं। 

नगर निगम की तहबाजारी और एडवरटाइजमेंट ब्रांच ने आज पंजाब के कैप्टन को ढेर कर दिया। वेस्ट हलके में लगाए गए सभी होर्डिंग्स और बोर्ड पर नगर निगम ने कार्रवाई की। इसमें नगर निगम के अफसरों ने तो मौजूदा विधायक सुशील रिंकू का होर्डिंग छोड़ा और न ही पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनीलाल भगत के बेटे और भाजपा के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत को बख्शा।

सैंट्रल और नार्थ हलके के बोर्डों को हाथ तक नहीं लगाया

हालांकि नगर निगम के अफसरों ने जालंधर सैंट्रल और नार्थ हलके में लगे विधायकों के बोर्ड को हाथ तक नहीं लगाया। जिससे नगर निगम के गलियारों से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। सवाल यह है कि आखिर अकेले विधायक सुशील रिंकू के इलाके में लगे रिंकू औऱ कैप्टन वाले बोर्ड ही क्यों हटाए गए?

आपको बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम के अफसरों ने अवैध कालोनियों और निर्माणों की कार्रवाई की आड़ में विधायक सुशील रिंकू के हलके को टारगेट किया था, तब खुद विधायक सुशील रिंकू अपने हलके के वर्करों के साथ डिच मशीन के ऊपर खड़े होकर तीखा विरोध किया था। एक बार फिर से नगर निगम के अफसरों का टारगेट वेस्ट हलका बना है।

मिश्नर दीपर्वा लाकड़ा के आदेश पर निगम की टीम ने संयुक्त अभियान

जालंधर के ‘राजा’ का चला हंटर, MLA रिंकू के ‘महाराजा’ को किया ढेर, MLA बेरी और हैनरी के ‘कैप्टन’ हैं कायम

कहा जा रहा है कि नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा के आदेश पर निगम की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। खासकर वेस्ट हलके में लगे विधायक सुशील रिंकू के सभी होर्डिंग्स और बोर्ड तोड़ दिए गए। इन बोर्डों में विधायक सुशील रिंकू, उनकी कौंसलर पत्नी सुनीता रिंकू के साथ सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बड़ी तस्वीर है।

इसमें कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़़ की तस्वीर भी है। लेकिन नगर निगम ने सुशील रिंकू द्वारा लगाए गए सभी बोर्ड उखाड़ दिए। इन बोर्डों पर लिखा था कि ‘पंजाब दा कैप्टन साडा, कैप्टन’।

भाजपा के नेताओं को भी उजाड़ा

जालंधर के ‘राजा’ का चला हंटर, MLA रिंकू के ‘महाराजा’ को किया ढेर, MLA बेरी और हैनरी के ‘कैप्टन’ हैं कायम

दूसरी तरफ नगर निगम ने भाजपा के बोर्ड को भी नहीं छोड़ा। इस बोर्ड में भाजपा के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत की फोटो के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह, प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनीलाल भगत, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, जिला प्रधान रमन पब्बी के साथ भाजयुमों के नेताओं की तस्वीर है। इस बोर्ड को अश्वनी अटवाल की तरफ से लगाया गया था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *