लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी आ रहे हैं पंजाब, इस शहर में होगी विशाल जनसभा, तैयारी में जुटी BJP

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 450 शब्द|📅 19 Dec 2018

देश के प्रधानमंत्री का पंजाब आगमन पर होगा भव्य स्वागतः श्वेत मलिक

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में पीएम मोदी का आगमन कई नजरिए से देखा जा रहा है। देश के तीन बड़े राज्यों में हार के बाद भाजपा के शीर्ष नेता जमीनी स्तर के वर्करों के टूट रहे मनोबल को ऊपर उठाएंगे। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है।

पंजाब आगमन की तैयारियों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में लुधियाना में पंजाब प्रदेश की दो चरणों में बैठक की गई। मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समीप आते ही प्रदेश भाजपा पंजाब प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पंजाब की 13 गठबंधन सीटों को जिता कर नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से मोर्चे पर डट चुके हैं।

3 जनवरी को गुरदासपुर में होगी मोदी की विशाल जनसभा

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी आ रहे हैं पंजाब, इस शहर में होगी विशाल जनसभा, तैयारी में जुटी BJP

मलिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी को गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। जिसे लेकर संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लुधियाना में सम्पन्न हुई पंजाब प्रदेश की बैठकों में सबसे पहले मलिक ने कोर कमेटी के साथ मोदी के कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया।

कोर कमेटी में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, प्रो. रजिन्द्र भंडारी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विधायक सोम प्रकाश, विधायक अरुण नारंग, महामंत्री राकेश राठौर, प्रवीण बांसल, दयाल सिंह सोढ़ी उपस्थित थे। 

संगठनात्मक बैठकों में रैली की तैयारी में जुट जाने के लिए दिशा निर्देश

लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी आ रहे हैं पंजाब, इस शहर में होगी विशाल जनसभा, तैयारी में जुटी BJP

इसके बाद भाजपा के संगठनात्मक प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, भाजपा के जिला प्रभारियों व 33 जिलों के अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें मलिक ने जिला अनुसार प्रधानमंत्री की विशाल रैली को भव्य स्वरूप देने के लिए जिला अध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और पूरी तनमयी से जिला अध्यक्षों को इस रैली को सफल बनाने के लिए जिला अनुसार तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा।

बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री राकेठ राठौर, प्रवीन बांसल, दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश महिला मोर्च अध्यक्षा रीना जेतली, युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह चीमा, डॉक्टर दिलबाग, जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल सरीन, रेनू थापर, महिन्द्र भगत, तीक्ष्ण सूद, डा. परमिन्दर शर्मा, उमेश शारदा, सुभाष शर्मा, मोना जायसवाल, गुरदेव देबी, केवल कुमार, राजेश हनी, हरिन्दर संधू, मेजर गिल, जर्नादन शर्मा के साथ 33 जिलों के भाजपा अध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *