मरी हुई मां को 7 साल तक रखा जिंदा, 285 करोड़ की संपत्ति के लिए रची घिनौनी साजिश, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 20 Dec 2018

नोएडा। मां के जीवित होने का शपथ पत्र देकर मोमबत्ती कारोबारी बेटे ने कंपनी पर कब्जा जमाया और 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में आरोपी के भाई ने वर्ष 2011 में पुलिस व कोर्ट में शिकायत की थी।

कोर्ट ने 1 दिसंबर को पुलिस को जांच के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंगलवार को आरोपी भाई, उसकी पत्नी व बेटे को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में करीब 285 करोड़ रुपये की संपत्ति का यह मामला बताया जा रहा है। कंपनी का कारोबार नोएडा व मुंबई में है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी विजय गुप्ता ने मामले की शिकायत पुलिस और कोर्ट से की थी। आरोप है कि मां कमलेश रानी गुप्ता के नाम पर मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री है। इस पर चार भाइयों का बराबर हक है, लेकिन एक भाई सुनील गुप्ता ने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोगों के सहयोग से फर्जी कागज बना लिए।

कंपनी को अपने नाम हस्तांतरित करने के लिए थे

यह कागज रजिस्ट्रार के यहां दिए गए जो कंपनी को अपने नाम हस्तांतरित करने के लिए थे। सुनील ने रजिस्ट्री ऑफिस में मां के जीवित होने का शपथ पत्र दिया। जबकि मां की मौत शपथ पत्र देने के सात दिन पहले ही हो गई थी। जिन दो गवाहों के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर हैं, वे भी अंतिम संस्कार में शामिल थे।

कुछ दिन बाद ही सुनील ने कंपनी के 29 करोड़ रुपये दोस्त की कंपनी को ट्रांसफर कर दिए। जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी विजय गुप्ता को हुई तो उन्होंने विरोध किया। इस पर सुनील ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वादी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मां के जीवित होने का गलत शपथ पत्र भी दिया गया है। इस मामले में नवी मुंबई निवासी सुनील गुप्ता, उसकी पत्नी राधा गुप्ता और बेटे अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *