MLA हैनरी समर्थकों ने इंस्पैक्टरों को सुनाई खरी-खरी, कहा- पहले पैसे लेकर दुकान बनवाते हो, फिर तोड़ने आ जाते हो, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 20 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर की टीम ने आज दिन में नार्थ हलके में जहां अवैध निर्माणों पर डिच चलवा दी, वहीं सैंट्रल हलके के कांग्रेसियों के अवैध निर्माण को नोटिस भेजा है। इसकी पुष्टि खुद एटीपी लखबीर सिंह ने की है। उधर, नार्थ हलके में 25 क्वार्टरों को तोड़ने के बाद डिच जैसे दूसरे कब्जे को तोड़ने पहुंची, जबरदस्त विरोध शुरू हो गया।

अमन नगर के अमर गार्डन में अवैध रूप से बनी तीन मंजिला इमारत पर डिच चलाई। यह इमारत किसी एनआरआई की बताई जा रही है। यहां करीब 25 क्वार्टर बनाए गए थे। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि इंस्पैक्टर ने इस इमारत को पहले बनने ही क्यों दिया। इसके बाद जब निगम टीम दूसरी जगह पहुंची तो विरोध शुरू हो गया।

MLA हैनरी समर्थकों ने इंस्पैक्टरों को सुनाई खरी-खरी, कहा- पहले पैसे लेकर दुकान बनवाते हो, फिर तोड़ने आ जाते हो, देखें तस्वीरें

इस दौरान विधायक बावा हैनरी के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। जिससे नगर निगम टीम बिना कार्रवाई के वापस लौट आई। चर्चा तो यह है कि विधायक बावा हैनरी के एक करीबी समर्थक ने अफसरों से अपने मोबाइल पर जब विधायक से बात करवाई तो कार्ऱवाई रुकी।

रामामंडी के कांग्रेसी नेताओं को नोटिस

नगर निगम के एटीपी लखबीर सिंह के मुताबिक पिछले दिनों ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन की अगुवाई में जिन इमारतों की चैकिंग की गई थी, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसमें तीन कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं।

MLA हैनरी समर्थकों ने इंस्पैक्टरों को सुनाई खरी-खरी, कहा- पहले पैसे लेकर दुकान बनवाते हो, फिर तोड़ने आ जाते हो, देखें तस्वीरें

इन नेताओं को नोटिस जारी कर अवैध इमारत गिराने को कहा गया है। आपको बता दें कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कौंसलर बलबीर बिट्टू ने पिछले दिनों मेयर से शिकायत की थी कि रामामंडी में कांग्रेसी पार्षद ही अवैध निर्माण करवा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *