इस शहर की महिला करती थी ‘गंदा धंधा’, पुलिस ने मारा छापा तो 96.96 लाख के नकली नोट भी बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 21 Dec 2018

देहरादून। देश में नोटबन्दी और नए नोट बाज़ार में आने के बावजूद नकली नोटों का कारोबार रुक नहीं रहा है. उत्तराखंड में पहली बार लगभग एक करोड़ रुपये के नकली नोट पकड़े गए हैं. यह अब तक यहां पकड़ी गई नकली नोट की सबसे बड़ी खेप है. पुलिस ने इसके साथ दिल्ली और रुड़की के पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें एक महिला शामिल है।

उत्तराखंड के औद्योगिक इलाकों में रहने वाले मज़दूर और कस्बों के बाज़ार नकली नोट का काला धंधा करने वालों के निशाने पर हैं. देहरादून के सहसपुर इलाके से पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग एक करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं. ख़ास बात यह है कि यहां नोट छापे जाने का सारा सामान मिला है।

पुलिस ने प्रिंटर, स्कैनर, डाई और कलर के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार शातिर गिरोह का शिकार फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर और छोटे कस्बों के बाज़ार होते थे. दिल्ली से उत्तराखंड तक फैले इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है जिनमें से एक महिला भी है. इन लोगों का इस्तेमाल इन नोटों को बाज़ार में खपाने में किया जाता था।

उत्तराखंड में नकली नोटों की छपाई का यह पहला मामला पकड़ा गया है. लेकिन सवाल यह है कि आरोपियों ने जो लाखों के नकली नोट बाज़ार में खपा दिए गए हैं उनको ट्रेस कैसे किया जाएगा. यह आम आदमी के लिए भी एक संदेश है कि नए नोटों पर भी आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *