⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 141 शब्द|📅 21 Dec 2018
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने आज 2 आई.ए.एस. और 1 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले और तैनाती के हुक्म जारी किये हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राहुल भंडारी, आई.ए.एस. को सचिव, प्रवासी मामले और अरविन्द पाल सिंह संधू, आई.ए.एस. को विशेष सचिव, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के तौर पर तैनात किया गया है।
संधु को विशेष सचिव, संसदीय मामले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी तरह हरप्रीत सिंह अटवाल, पी.सी.एस. को उप सचिव, श्रम विभाग के तौर पर तैनात किया गया है। यह हुक्म तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इससे पहले कई अफसरों के तबादले किए गए थे। प्रवक्ता के मुताबिक ये तबादले इसलिए किए गए हैं, ताकि काम सुचारू रूप से चल सके।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








