आतंकी जाकिर मूसा को लेकर पंजाब-राजस्थान बार्डर पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 23 Dec 2018

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में खूंखार आतंकी और अंसार गजवत-उल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा की संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया रिपोर्ट्स के बाद पुलिस अलर्ट पर है। इसे लेकर पंजाब और राजस्थान बार्डर को सील कर दिया है। दोनों सूबे के बार्डर के गांवों पर खुफिया पुलिस की नजर है।

आतंकी मूसा की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। सभी थानों को प्रशासन की तरफ से कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। खासकर पंजाब सीमा और सेना क्षेत्र के आसपास कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा चुनावों से पहले भी ऐसे ही खुफिया जानकारी सामने आई थी।’ दिसंबर के पहले सप्ताह से ही खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद पंजाब और राजस्थान पुलिस सीमावर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी में जुटी हैं। एक अधिकारी ने कहा, दोनों ही राज्यों की पुलिस लगातार एक-दूसरे के संपर्क में है ताकि हम बेहतर समन्वय कर पाएं। मूसा की गतिविधियों को लेकर राजस्थान और पंजाब में पहले भी कई बार अलर्ट जारी किए जा चुके हैं।

गांवों और होटलों में हर संदिग्ध पर नजर

अधिकारी ने कहा, चूंकि पाकिस्तानी सीमा के पास होने के कारण श्रीगंगानगर में पुलिस हमेशा ही अलर्ट पर रहती है। फिलहाल यहां के गांवों और होटलों में हमारी विशेष नजर है। पुलिस की जिले में सभी होटलों, बस स्टैंड, टैक्सी डिपो, हॉस्टल के साथ-साथ सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर है। श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब से सटे हनुमानगढ़ जिले को भी अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह की आशंका या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पर तुरंत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

घाटी में मूसा गैंग का तकरीबन सफाया

बता दें कि कश्मीर घाटी के त्राल में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में आतंकी मूसा गैंग का तकरीबन सफाया कर दिया। यहां सेना ने पांच अन्य आतंकियों के साथ जाकिर मूसा गैंग के डेप्युटी चीफ सोलिहा को मार गिराया। अब सुरक्षाबलों के निशाने पर खुद आतंकी मूसा है, जो कुछ वक्त पहले पंजाब में देखा जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *