देह व्यापार धंधे की कुख्यात सोनू पंजाबन जेल से चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने पकड़ा बड़ा गिरोह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 23 Dec 2018

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली में बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली और फिलहाल जेल में बंद सोनू पंजाबन के दो भाइयों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश और उसके आसपास के इलाकों में सोनू पंजाबन के भाई अपने एक साथी के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने काम करना शुरू किया।

पुलिस ने 19 तारीख को जब एक सूचना के बाद एक गाड़ी को रोका गया तो उसमे 3 लोग थे उनके पास हथियार बरामद हुए। जब पूछताछ हुई तो पता चला कि 3 में दो विजय और संजय सोनू पंजाबन के भाई थे और एक उनका साथी रोहित था। इन्होंने बताया कि ये लोग सोनू पंजाबन के लिए एस्कॉर्ट सर्विसेज का धंधा कर रहे है और इस धंधे की आड़ में लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है।

नू पंजाबन का ये गैंग अपने साथ लड़कियों को भी रखता है

दरअसल सोनू पंजाबन का ये गैंग अपने साथ लड़कियों को भी रखता है। पुलिस ने बताया कि पहले ये लोग अलग-अलग वेब पोर्टल पर एस्कोर्ट सर्विस के नाम से ऐड देते थे। जब कोई कस्टमर इन्हें फोन करता था, तब ये उसे नेहरू प्लेस इलाके में बुलाते थे और उस शख्स को लड़की दिखाकर एडवांस लेते थे। लड़की इसी दौरान झगड़ा कर वहां से निकल जाती थी और ये भी फरार हो जाते थे।

पूछताछ में इन्होंने ये भी बताया है कि अगर कस्टमर अगर उन्हें पकड़ भी लेता था तो ये उसे हथियार के दम पर भगा देते थे। शर्म की वजह से कोई भी इनकी शिकायत पुलिस से नहीं करता था। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि जेल में बंद सोनू पंजाबन के कहने पर ये एक गवाह को धमकी भी दे रहे थे। पुलिस की माने तो ये अब तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *