पंजाब में 84 दंगों को लेकर राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती, पुलिस ने अकालियों को किया राउंडअप, पढ़ें कैप्टन ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 25 Dec 2018

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में राजीव गांधी की प्रतिमा पर यूथ अकाली दल के वर्करों ने कालिख पोत दी। सूबे में कांग्रेसी सरकार के बावजूद ऐसी घटना घटने से पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर यूथ कांग्रेसी नेता राजीव राजा और अन्य वर्करों ने पहुंच कर प्रतिमा को साफ किया।

वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के विरोध में लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर काला पेंट पोत दिया गया। इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से मामले को लेकर माफी मांगने को कहा है। इस बीच पंजाब पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के सलेम टाबरी में यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के मुंह पर काला पेंट पोत दिया, जबकि हाथों पर लाल पेंट लगा दिया। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब अकाली दल सहित अन्य कई संगठन पूर्व प्रधानमंत्री से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने यूथ अकाली दल के कई कार्यकर्ताओं को राउंडअप किया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। अकाली दल अब इस मामले को सियासी लड़ाई में तब्दील करने की रणनीति बना रहा है। 

दो आरोपियों की पहचान, एक गिरफ्तार

लुधियाना के डीसीपी अश्विनी कपूर का कहना है, ‘राजीव गांधी की प्रतिमा पर 8 से 10 लोगों ने मंगलवार को पेंट छिड़क दिया था। इनमें से दो आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी की तलाश के सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।’

सुखबीर बादल माफी मांगे

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अकाली दल के वर्करों को शर्म नहीं आती है। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत कर अकालियों ने जता दिया है कि पंजाब के प्रति उनकी मानसिकता क्या है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *