डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में सियासत गरमा गई है। अकाली दल के नेताओं ने लुधियाना में पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया है। इसकी अगुवाई खुद पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया कर रहे हैं। मजीठिया ने कहा है कि यूथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा पर दर्ज एफआईआऱ रद्द नहीं हुई तो वे लोग धरने से नहीं उठेंगे।
गौरतलब है कि लुधियाना में स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर यूथ अकाली नेता गुरदीप सिंह गोशा ने कालिख पोती थी। जिससे पुलिस ने गोशा का गिरफ्तार कर लिया है। इसी गिरफ्तारी के विरोध में बिक्रम सिंह मजीठिया ने साथियों सहित धरना लगा दिया। मजीठिया ने डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर कहा है कि गोशा और उसके साथी के खिलाफ केस रद्द किया जाए।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






