महिला ने पीछे पड़े 27 साल के सनकी आशिक का गुप्तांग काटकर कुत्तों को खिलाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 27 Dec 2018

मुंबई। महानगर में 42 साल की एक महिला ने साल भर से पीछे पड़े 27 साल के एक सनकी आशिक का गुप्तांग ही काट डाला। मामला डोंबिवली इलाके के मानपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने महिला और इस अपराध में उसका साथ देने वाले उसके दो पुरुष मित्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि डोंबिवली इलाके में रहने वाला तुषार पुजारे नामक युवक पिछले एक साल से मोहल्ले में रहने वाली रचना गोठोस्कर को परेशान कर रहा था। रचना ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। एक दिन तो वह रचना के घर पहुंच गया और उसके पति से बोला कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे, क्योंकि वह उससे शादी करेगा।

पति से बोला कि वह अपनी पत्नी को छोड़ दे, क्योंकि वह उससे शादी करेगा

पुलिस के मुताबिक इस बात को लेकर रचना और उसके पति के बीच बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद ही रचना ने पुजारे को सबक सिखाने का फैसला किया। उसने अपने दो पुरुष मित्रों 27 वर्षीय तेजस महात्रे और 27 वर्ष के प्रतीक केनिया की मदद से 25 दिसंबर की रात पुजारे को एक सुनसान जगह पर बुलाया।

पुलिस ने यशवंत नगर से महिला को गिरफ्तार कर लिया

वहां पहले से ही रचना अपने दोनों मित्रों के साथ मौजूद थी। तुषार के वहां पहुंचते ही महात्रे और केनिया ने उसकी जमकर पिटाई की और रचना ने उसका गुप्तांग काट डाला और वहां मौजूद कुत्तों को खिला दिया। यही नहीं दोनों युवकों ने ही तुषार को अस्पताल भी पहुंचाया। बाद में घरवालों ने उसे एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने तुषार की बाइक पहुंचाने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया और सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने यशवंत नगर से महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *