नए साल के पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब पुरुषों को भी मिलेगी 730 दिनों की छुट्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 28 Dec 2018

नई दिल्ली। नए साल से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा देने का फैसला ले लिया है. 7वें वेतन आयोग की ओर से एकल पिता को भी चाइल्ड केयर लीव देने की सिफारिश पर केंद्र ने मुहर लगाकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पहले ये छुट्टी सिर्फ महिला कर्मचारियों को मिलती थी, लेकिन अब ये चाइल्ड केयर लीव पुरुषों को भी मिलेगी. इसके मुताबिक पुरूष कर्मचारी को 730 दिन की छुट्टी बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी. लेकिन ये सुविधा केवल उन्हे ही मिलेगी जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है या फिर जिनके बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं।

अर्जित अवकाश में भी बदलाव

सिर्फ यही नहीं केंद्र कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश में भी संशोधन किया गया है. जिसके मुताबिक जनवरी और जुलाई महीने के पहले ही दिन पांच दिन की एडवांस लीव हर कैलेंडर साल में उनके खाते में जोड़ दी जाएगी।

दूसरे देशों में क्या है नियम?

अमेरिका- यहां सवैतनिक अवकाश की सुविधा नहीं है। लेकिन परिवार एवं चिकित्सा कानून 1993 के तहत कर्मचारी 12 हफ्ते का अवैतनिक अवकाश ज़रूर ले सकते हैं. वैसे कैलिफोर्निया में 6 महीने की छुट्टी ली जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया में बच्चों की देखभाल के लिए 18 हफ्ते की छुट्टी ली जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *