वाह रे साहब: अवतार नगर रोड पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करवाकर निगम के कुछ अफसर बनवा रहे हैं शॉपिंग कांप्लैक्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 31 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
राजस्व विभाग, नगर निगम के  कुछ अफसरों औऱ वक्फ बोर्ड के कुछ मैंबरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन का बंदरबांट किया जा रहा है। जालंधर में वक्फ बोर्ड की प्राइम लोकेशन वाली जगहों पर महज कुछ पैसों के लिए कब्जा करवाया जा रहा है। इसके ऊपर मलाई काट रहे हैं राजस्व विभाग और निगम के अफसर।

ऐसा ही एक मामला नकोदर चौक से आगे अवतार नगर रोड पर आया है। यहां वक्फ बोर्ड की जमीन को हथिया कर तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स बनाया जा रहा है। बिना नक्शे और रजिस्ट्री की ही तीन मंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स बनाए जाने को लेकर न तो इलाके के कौंसलर को भनक लगी है और न ही इंस्पैक्टर को।

वाह रे साहब: अवतार नगर रोड पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करवाकर निगम के कुछ अफसर बनवा रहे हैं शॉपिंग कांप्लैक्स

पहले इस इलाके के इंस्पैक्टर नवजोत सिंह दुग्गल थे। पूर्व मेयर सुरेश सहगल और इंस्पैक्टर दिनेश जोशी के विवाद के बीच इंस्पैक्टर दुग्गल ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह इलाका दुग्गल की पत्नी इंस्पैक्टर सुषमा दुग्गल के हवाले कर दिया गया।

अवतार नगर रोड पर जहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से तीन मंजिला शापिंग कांप्लैक्स बन रहा है। वहीं इसी रो़ड पर आगे जाने पर अशोक नगर कार बाजार में चार दुकानें बनवा दी गई। इंस्पैक्टर और एटीपी सवाल का जवाब देने की बजाए चुप हैं। इस संबंध में डेली संवाद ने एटीपी लखबीर सिंह और इंस्पैक्टर सुषमा दुग्गल का पक्ष जानने के लिए फोन किया। उन्हें WhatsApp किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही निगम अफसर का पक्ष आएगा, डेली संवाद पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

देखें LIVE रात में कैसे काटी जा रही है अवैध कालोनी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *