शैल्टर होम में लड़कियों से हैवानियत, संवेदनशील अंगों में लगाया मिर्च पाउडर, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 29 Dec 2018

नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक शेल्टर होम में अनुशासन के नाम पर मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की जा रही थी। काम नहीं करने पर बच्चियों को मिर्च खिलाने के साथ ही उनके निजी अंगों में मिर्च पाउडर लगाया जाता था। 27 दिसंबर को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की समिति की सदस्य जब शेल्टर होम में निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो बच्चियों ने अपना दर्द बयां किया।

समिति की शिकायत पर द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने पॉक्सो व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दिल्ली सरकार की सलाह पर दिल्ली महिला आयोग ने एक समिति का गठन किया है। समिति को सरकारी और निजी शेल्टर होम की जांच कर इनमें सुधार के लिए सलाह देने को कहा गया है। 27 दिसंबर को समिति की सदस्यों ने द्वारका स्थित एक शेल्टर होम का दौरा किया था।

सदस्यों ने वहां रहने वालीं छह से नौ वर्ष, दस से 13 वर्ष व 13 से 15 वर्ष की बच्चियों से अकेले में बात की तो बड़ी उम्र की लड़कियों ने बताया कि उनसे सारे घरेलू काम करवाए जाते हैं और निजी अंगों में मिर्च पाउडर लगाया जाता है। सफाई नहीं करने पर पीटा जाता है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

बता दें कि इसी महीने 3 दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के एक शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। मामला दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके का था।

जानकारी के मुताबिक, 1-2 सिसंबर के बीच की रात लड़कियों लिए बने शंकर आश्रम में छापा मारा तो वहां से 9 लड़कियां गायब मिलीं। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों का कहना था कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है कि लड़कियां कहां गईं। इसके बाद पुलिस में लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

बताया जा रहा है कि आश्रम में लड़कियों के न होने की जानकारी 2 दिसंबर को सुबह मिली इसके बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन 9 लड़कियों को द्वारका के एक शेल्ट होम से 04.05.2018 को यहां ट्रांसफर किया गया था। ये लड़कियां मानव तस्करी और बड़े पैमाने पर यौनशोषण की शिकार थीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *